रायपुर - महिला बालिका आत्म सुरक्षा एक अभियान के तहत छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा ने 400 से अधिक बालिकाओं के साथ द केरल मूवी देखी छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा व महासचिव मनीष जैन ने बताया कि यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है, इसको सभी बेटियों को बहनों को देखना चाहिए छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा समाज में फैली कुरीतियों को लेकर हमेशा जागृत रहा है। इसी के तहत केरला मूवी में जो संदेश छिपा है, उसे जैन समाज सहित सर्व समाज की बालिकाओं को समझने यह फिल्म का निशुल्क आयोजन किया गया।
जिसमें छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा के सभी साथी अपनी सेवाएं देने थिएटर में उपलब्ध रहें सुरेंद्र सुराणा, ललित जैन, संजय सिंघी, राजेश जैन, अशोक सांखला, राजेश झाबक, तुषार चोपड़ा, लोकेश जैन, तनय लूनिया, अतुल जैन, भूपेंद्र डागा, विकास सेठिया, राजेंद्र पारख, जयेश बोथरा, नरेश जैन सहित जैन युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश बाफना, कोषाध्यक्ष तरुण कोचर व इस पूरे कार्यक्रम के संस्था के महासचिव व कार्यक्रम समन्वयक के रूप में मनीष जैन उपस्थित रहे।