रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी मसा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जैनसंत श्री विराग मुनि के अभिग्रह पूर्वकजारी 130 उपवास की सुखशाता व अभिग्रह पूर्ण होने की मंगलकामना हेतु दादागुरुदेव का इक्तिसा जाप में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी।
महेन्द्र कोचर ने बताया कि जैनसंत श्री विराग मुनिजी विगत 15 जनवरी से आत्मकल्याण सह विश्वकल्याण की भावना हेतु जैन उपवास कर रहे हैं। ज्ञात हो कि जैन उपवास में किसी भी प्रकार के खाद्य सामग्री का उपयोग नही होता है, श्री विराग मुनि 15 जनवरी सूर्यास्त पूर्व केवल गरम पानी ही ग्रहण कर जैन उपवास कर रहे हैं। 25 मई को मुनि जी का अभिग्रह पूर्वक 131 वां जैन उपवास जारी है। श्री विराग मुनि जी का अभिग्रह शीघ्र पूर्ण होवे इस भावना से श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक संगीतमय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप किया गया, जिसमें खरतरगच्छ महिला परिषद, श्री सीमंधर महिला मण्डल, श्री विमल महिला मण्डल की पूनम बरमट, स्नेहा, स्मिता गोलछा, सूरज झाबक, अनीता सेठिया, प्राची बरडिया, मंजू कोठारी, ललिता माण्डोत, नंदा बरमट, दीप्ति बैद, राखी गादिया ने इक्तिसा जाप से माहौल भक्तिमय कर दिया। इक्तिसा जाप पश्चात खरतरगच्छ महिला परिषद द्वारा गुरुभक्ति कर श्री विराग मुनिजी के 130 उपवास की अनुमोदना व अभिग्रह पूर्ण होने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर संतोष बैद, ललित लुनिया, नीलेश गोलेच्छा, राजेश जैन, डॉ धरम बंगानी, संतोष झाबक, सेठ, विवेक बैद, निर्मल पारख विशेष रूप से उपस्थित थे।