BREAKING

दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मे श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मोक्ष सप्तमी पर प्राचीन स्फटिक प्रतिमा का स्वर्ण कलश अभिषेक शांति धारा कर निर्वाण लाडू चढ़ाया।

Share:

रायपुर - श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट मे आज मोक्ष सप्तमी के पावन पुनीत पर्व 23 अगस्त 2023 बुधवार को श्री 1008 चिंतामणि पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव बड़े ही भक्तिमय व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। https://youtu.be/KQc78ANCFog ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की आज दिगम्बर जैन सम्प्रदाय के 23 वे तीर्थंकर 1008 पार्श्वनाथ नाथ भगवान को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी, साथ ही आज मुकुट सप्तमी पर्व भी है, इस अवसर पर बड़े मंदिर मे आज धर्मप्रेमी बंधु समाजजन द्वारा 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की अतिप्राचीन स्फटिक की प्रतिमा का स्वर्ण कलशो सें अभिषेक शांति धारा कर आरती की गयी। तत्पश्चात मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू महा अर्घ चढ़ाया गया, उपस्थित सभी लोगो ने भक्तिमय वातावरण मे पूजन अभिषेक शांति धारा कर विशेष धर्म लाभ लिया।

इस अवसर पर आज विशेष रूप सें सचिव राजेश रज्जन जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, प्रवीण जैन, सुजीत जैन, राकेश जैन, बंटी जैन, प्रणीत जैन, समित जैन एवं बड़ी संख्या मे महिलाये उपस्थित थी। सूचनादाता श्री संजय जैन नायक - अध्यक्ष प्रणीत एवं - मीडिया प्रभारी श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट, कार्यकारिणी मालवीय रोड, रायपुर  

Share:

Popular News