भाटापारा - आज दिनांक 18/11/2023 शनिवार भाटापारा श्री संघ ने सरलमना पूज्य गुरूवर्या श्री सुभद्रा श्री जी म.सा. के सानिध्य में प.पु धर्मोदया जी म.सा का 48वाँ जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया। जिसमें बालिका एवं बहु मंडल द्वारा नृत्य नाटिका की बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुति दी गई।
म.सा के सांसारिक परिवारजन आज दुर्ग रायपुर से जन्मोत्सव दिवस मनाने भाटापारा श्री संघ के साथ सम्मिलित हुए। पूज्य म सा का जीवन परिचय संसारिक बहन श्रीमती चंचल जी श्रीश्रीमाल दुर्ग द्वारा दिया गया।
https://youtube.com/shorts/f0tlicj1EN8?si=IlBbrV_UlWwjKIan
भाटापारा चातुर्मास समिति के कोषाध्यक्ष श्री अलोक जी नवकार जी टाटिया परिवार द्वारा म.सा के जन्मोत्सव दिवस पर विशेष उपहार देकर अभिनंदन किया गया। मंदिर में समस्त कार्यक्रम के पश्चात पूज्या गुरूवर्या के जन्म दिवस पर खरतरगच्छ युवा परिषद भाटापारा द्वारा टेहका ग्राम कामधेनु गौशाला में जीवदया का कार्य किया गया।
समस्त कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ गोलछा द्वारा किया गया।
17 Aug 2026