भाटापारा - श्री श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ द्वारा सरल मना पूज्य गुरूवर्या श्री सुभद्रा श्री जी म.सा की प्रेरणा से प.पु धर्मोदया जी म .सा के 48वे जन्मदिवस निमित गोपाअष्टमी के पावन पर्व पर कामधेनु गौशाला टेहका भाटापारा में जाकर 11,000/- रुपये का पैरा दान किया गया। कामधेनु गौशाला के प्रमुख राजेश अग्रवाल द्वारा श्री संघ की खूब खूब अनुमोदना की गई, भविष्य में इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की, युवा मंडल से उपस्थित सदस्यों में श्री पूनम जी ओस्तवाल, नीलेश जी ओस्तवाल, राहुल कोटडिया, रोहित कोटडिया, दीक्षांत टाटिया, कुशल ओस्तवाल, सिद्धार्थ गोलछा मौजूद रहे। यह जानकारी सिद्धार्थ गोलछा द्वारा दी गई।।
17 Aug 2026