BREAKING

लोकप्रिय कवि राजेश जैन ‘राही’ की 12वीं काव्य कृति ‘नमोस्तु’ का विमोचन।

Share:

रायपुर, दिनांक 25.12.23 - नवरंग काव्य मंच एवं जैन कवि संगम, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय वृन्दावन सभागार, सिविल लाइंस में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या “हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा” सह विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। लोकप्रिय कवि राजेश जैन ‘राही’ की 12वीं काव्य-कृति ‘नमोस्तु’ का लोकार्पण माननीय अतिथियों नवनिर्वाचित विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, लोकप्रिय भाजपा नेता, समाजसेवी श्री लोकेश कावड़िया, मानवाधिकार आयोग सदस्य श्री नीलमचन्द सांखला, वरिष्ठ साहित्यकार डा. माणिक विश्वकर्मा नवरंग, श्री ए असफल (ग्वालियर), श्री संजय गिडिया, एम. राजीव सर के कर-कमलों से सम्पन हुआ। विख्यात साहित्यकार डा.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने कृति पर अपने बहु-मूल्य विचार रखे। कवि राजेश जैन ‘राही’ ने भक्तामर स्तोत्र काव्यानुवाद कृति ‘नमोस्तु’ के कुछ छंदों का मनभावन पाठ किया। मंच संचालन- डा. सीमा श्रीवास्तव एवं अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ को नवरंग समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थाओं का नाम जिनका सम्मान हुआ:- (1) महावीर इंटरकाँन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाईजेशन रायपुर (2) जीतो लेडिस विंग रायपुर (3) तेरापंथ युवक परिषद् रायपुर (4) युवा संस्था रायपुर (5) जय आनंद युवा संघ इस अवसर पर प्रदेश भर से उपस्थित रचनाकारों सर्व श्री- आर. डी. अहिरवार, छबिलाल सोनी, अब्दुस्सलाम ‘कौसर’ राजनांदगाँव, राममूरत शुक्ल, ए. बी. दुबे ‘दीप्त’, कुमार जगदलवी, संजय राठी, यशवंत यदु “यश”, पुष्पराज गुप्ता, राकेश तिवारी, डा. योगिता बाजपेयी, कु. भव्या सूर्या, पूजा जैन, नुरुसुबह ‘सबा’, डा. सरिता चौधरी ने अपने काव्य–सुमन स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्री चरणों में समर्पित किये।  

Share:

Popular News