BREAKING

भखारा नगर पंचायत में विकसित भारत संकल्प शिविर लगा।

Share:

भखारा - विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिसंबर में जिले के चारों ब्लाक में शिविर लगाये गए। धमतरी के जिला कुरूद विधानसभा ब्लॉक के नगर पंचायत भखारा भठेली में संकल्प शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आधार कार्ड का पंजीयन, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड का पंजीयन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि की जानकारी दी गई, साथ ही फार्म भी भरे गए स्वास्थ्य की भी जांच हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर उपस्थित हुए। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू, सी एम ओ चंदन मानकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद यदु, हरख जैन, राम स्वरूप साहू, छत्रपाल बैस, चूड़ामणि साहू, झम्मन साहू आदि पार्षदगण उपस्थित थे।

Share:

Popular News