BREAKING

श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर भैरव सोसायटी में तीन दिवसीय महोत्सव।

Share:

रायपुर - श्रीराम जन्मभूमि में भव्यातिभव्य राम मंदिर की प्रतिष्ठा के अवसर पर भैरव सोसायटी स्थित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जावेगा। इस अवसर पर पूरे भैरव सोसायटी में 11000 घी के दीपक से धर्मप्रकाश की रोशनी की जावेगी, उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भेंटकर राममय नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी, श्री राम जन्मभूमि का दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय को राम मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर भैरव सोसायटी में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। संतोष बैद ने मुख्यमंत्री जी को भगवान श्री राम की आकर्षक फ़ोटो युक्त ध्वज व दुपट्टा भेंट किया। महासचिव महेन्द्र कोचर, ट्रस्टी नीलेश गोलछा, राजेश सिंघी ने बताया कि त्रिदिवसीय समारोह का आरम्भ श्रीराम ध्वज वितरण से किया जावेगा।

Share:

Popular News