BREAKING

सांसद विजय बघेल ने सौभाग्यमती माताजी का आशीर्वाद लेकर "भारत गौरव रत्न" सम्मान समर्पित किया।

Share:

भिलाई - श्री 1008 आदिनाथ भगवान और श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जी 1008 भगवान महावीर स्वामी जी के मंगल अभिषेक शांति भक्तों ने किया और विश्व शांति हवन पूजन विधान पूज्य सौभाग्यवती माता जी के अमृत वचनों से बाल ब्रह्मचारी मध्य प्रदेश के श्री पंकज भैया द्वारा समस्त पूजन विधान और हवन क्रिया सैकड़ो भक्तों के मध्य संपन्न कराया। इस अवसर पर आज श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में सांसद विजय बघेल जी अपने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूज्य माताजी का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए, पूज्य माताजी को वंदन करते हुए श्रीफल अर्पण किया और भारत गौरव सम्मान परम पूज्य सौभाग्यवती माताजी को समर्पित किया। यह सम्मान पूज्य माता जी के सामाजिक क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र और धार्मिक साहित्य के क्षेत्र में एवं मान्य स्तंभ स्थापित किए जाने की उपलब्धियां के लिए भारत सरकार के द्वारा 6 दिसंबर को प्रदान किया गया था। किंतु जैन साधु पद बिहार करते हैं, इसलिए वे पुरस्कार प्राप्त करने वहां उपस्थित नहीं हो सकी। इसलिए आज यहां दुर्ग के सांसद विजय बघेलजी एवं उनके समस्त कार्यकर्ताओं ने उपस्थित धर्मसभा में श्री दिगंबर जैन महासभा के समस्त प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूज्य माताजी को समर्पित करते हुए माताजी से आशीर्वाद स्वरुप धर्म संग्रह ग्रहण किया। आज आज सांसद विजय बघेल ने धर्म के महत्व पर धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अपने जीवन में धर्म की उपलब्धियां को रेखांकित किया, उन्होंने कहा कि यद्यपि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, लेकिन गुरु मां के चरणों में आने से उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया। यह माताजी के मंगल आशीष को बात का ही प्रभाव है मैं आज गुरु मां के मंगल आशीर्वाद से नव वर्ष के प्रथम दिन इंग्लिश नववर्ष के 1 तारीख को आज एक नई ऊर्जा शक्ति प्राप्त करके पूर्ण स्वस्थ हो चुका हूं। और अपने नववर्ष की शुभकामनाओं की शुरुआत बहुत अच्छे तरीके से यहां पूज्य गुरु मां के आशीर्वाद लेकर जा रहा हूं। आज उन्होंने परम पूज्य रतन मुनि जी महाराज साहब का भी दुर्ग में हुए आयोजन का जिक्र किया उपस्थित धर्म सभा में सभी भक्तों को सांसद महोदय ने नूतन वर्ष अभिनंदन पर अपने शुभकामना देते हुए त्रिवेणी जैन तीर्थ मंदिर का मंगल दर्शन भी किया। त्रिवेणी जयंती सेक्टर 6 के धर्म सभा में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन सभा सेक्टर 6 के संरक्षक ज्ञानचंद बाकलीवाल, प्रभात जैन, डॉक्टर जिनेंद्र जैन, प्रवीण छाबड़ा, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन बाकलीवाल,।भारत जैन महामंत्री सोमेश बाकलीवाल, जिनेंद्र जैन, मुकेश जैन, संजीव जैन, निशांत जैन, सिंपी जैन आदि उपस्थित भक्तों ने सांसद महोदय जी का स्वागत साल, श्रीफल और तिलक लगाकर मोती की माला पहना पहनते हुए सम्मानित किया। आज धर्म सभा में उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए पूज्य माता जी को वंदन करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रशांत जैन, ज्ञानचंद बाकलीवाल, प्रदीप जैन बाकलीवाल, सोमेश बाकलीवाल ने पूज्य माताजी को वंदन करते हुए, इस अद्भुत णमोकार महामंत्र का धर्म आयोजन के लिए पूज्य माताजी को वंदन करते हुए उपस्थित जनों को अपनी शुभकामना दिया। अभिषेक और शांति धारा करने वालों में प्रमुख चिरंजीव जैन, कजोड़ मल सुनील जैन, प्रशांत जैन, जिनेंद्र जैन, संदेश सुधीर संदेश कासलीवाल, पंकज जैन, सुनील जैन, वरुण जैन, संजीव कासलीवाल, राकेश कासलीवाल, संजीव जैन, दीपक जैन, भारत जैन, राजेश जैन, प्रशांत जैन, आशीष जैन आदि उपस्थित थे। ?????????? श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 प्रदीप जैन बाकलीवाल

Share:

Popular News