BREAKING

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला परिवार सहित पहुंची मनोहर गौशाला।

Share:

रायपुर – छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन गुरुवार को अपने परिवार के लोगों के साथ खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला पहुंची। यहां करीब सवा घंटे समय बिताने के दौरान उन्होंने गौमाता के दर्शन कर उनकी सेवा की। गौशाला में गौ माताओं के लिए की गई व्यवस्था पर उन्होंने काफी प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही इस कार्य में लगे लोगों की सराहना की। [video width="480" height="864" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240104-WA0531.mp4"][/video]

6 जनवरी को मनोहर गौशाला का 10वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के दिन के लिए समय नहीं होने के कारण उन्होंने दो दिन पहले ही यहां पहुंचकर गौ दर्शन का लाभ लिया। बता दें कि मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी पदम डाकलिया ने नववर्ष के उपलक्ष्य पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर गोबर से निर्मित वैदिक वास्तु गणपति की प्रतिमा भेंट की थी। समय की अनुकूलता होने पर राज्यपाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पर असमर्थता जताई थी। ऐसे में उनकी पत्नी व छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने पुत्रवधु, पोते व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गौशाला पहुंचकर इसका अवलोकन किया

Share:

Popular News