BREAKING

भखारा में हरख जैन पप्पू ने किया ध्वजारोहण।

Share:

धमतरी (भखारा) - अंचल में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की धूम रही है। इसी कड़ी में 75वां गणतंत्र दिवस हमेशा की तरह शारदा चौक में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जहां पर हरख जैन पप्पू ने ध्वजारोहण किया। इस के पश्चात तिरंगे को सलामी ली गई एवं राष्ट्रगान हुआ,।मिष्ठान वितरण किया गया। गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 ,2 ,8, 9 के गणमान्य नागरिकों के अलावा पार्षदगण चूड़ामणि साहू, दीनानाथ साहू, कुमार निर्मलकर, कुंदन साहू बस्ती पंचायत, अगेश्वरी साहू, कुलेश्वर साहू, हेमू निषाद, डॉक्टर बनपेला सहित वार्ड वासी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के लिए हमारी भी बहुत सी जिम्मेदारियां है, जिसे हम सबको एक अच्छे नागरिक की तरह निभाना चाहिए।

Share:

Popular News