राजनांदगांव - आचार्य सिद्धार्थ सागर जी महाराज की परम शिष्य भारत गौरव गांधी का 105 सौभाग्यवती माता जी का आज मंगल प्रवेश बड़े धूमधाम से राजनांदगांव में हुआ। आज माताजी के विहार में दुर्ग से बहुत से श्रावकगण उपस्थित रहे। सौभाग्यवती माता जी का मांगलिक चतुर्वास दुर्ग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुआ, इसके उपरांत माताजी शहर के विभिन्न मंदिर जैसे नेहरू नगर वैशाली नगर सेक्टर 6 भिलाई व पदमनाभपुर में हुआ। आर्यिका सौभाग्यवती माता जी के साथ वर्तमान में पांच अन्य आर्यिका माताजी व छुल्लिका माताजी है तथा संघ में ब्रह्मचारी पंकज भैया का निर्देशन चल रहा है, माताजी का बिहार रामटेक स्थित शांतीनाथ दिगंबर जैन मंदिर महाराष्ट्र की ओर हो रहा है यह बिहार में दुर्ग जैन समाज का सहयोग है। आज नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजनांदगांव में दुर्ग से आए श्रावको का सत्कार जैन समाज राजनांदगांव द्वारा किया गया। आर्यिका सौभाग्यवती माताजी के प्रवचन के पूर्व शास्त्र भेंट भी किया गया।
17 Aug 2026