BREAKING

राष्ट्रहित चिंतक संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्रीविद्यासागर जी महामुनिराज की संलेखना पूर्वक समाधि के उपलक्ष्य में विनयांजलि सभा 25 फरवरी को।

Share:

शहीद स्मारक भवन, जी ई रोड, रायपुर में भव्य विनयांजलि सभा का आयोजन।

रायपुर - राष्ट्रहित चिंतक संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की संलेखना पूर्वक समाधि दिनांक 18 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ में हुई है। गुरुदेव को चाहने वाले सिर्फ जैन समाज ही नहीं अपितु करोड़ों जैनेतर समाज के बंधु पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। यह हमारी धरा का परम सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर गुरुदेव का पावन सानिध्य लगातार प्राप्त होता रहा है।

इस पावन पुण्य प्रसंग के अवसर पर हम सभी राजधानीवासी दिनांक 25 फरवरी 2024 को दोपहर 1:30 बजे से शहीद स्मारक भवन, जी ई रोड, रायपुर में भव्य विनयांजलि सभा का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमे सकल जैन समाज के सदस्यो के साथ सभी धर्म के गुरुजन एवं वह सभी जो आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अनुसरण कर उन्हे पूरे विश्व में श्रेष्ठ आचार्य संत मानते थे सादर आमंत्रित है आप सभी श्री से निवेदन है कि सभा में पधार कर अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करें।


इंडिया नही भारत बोलो (आचार्य श्री विद्यासागर महाराज)


सूचनादाता 

निवेदक : सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर, छत्तीसगढ़

Share:

Popular News