BREAKING

आचार्य भगवंत समाधि स्थल पर बनेगा विशाल मन्दिर ...शिलान्यास समारोह संपन्न

Share:

डोंगरगढ़ दिनांक 25 फरवरी, प्रातः 7:30 बजे - परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति स्वरूप, समाधि स्थल पर एक भव्य मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। इसका भूमि पूजन/शिलान्यास श्री अशोक जी पाटनी, आर के मार्बल परिवार किशनगढ़ द्वारा आज प्रातःकाल की बेला में पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री समय सागर जी महाराज ससंघ की उपस्थिति में किया गया।


इस अवसर पर भारी संख्या में ब्रह्मचारी गण, प्रतिभास्थली परिवार, हथकरघा, चल चरखा, पूर्णायु, शांतिधारा आदि संस्थाओं से जुड़े सदस्य एवम सामान्य दर्शनार्थी उपस्थित थे।

Share:

Popular News