भिलाई - श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 भिलाई में परम पूज्य डॉक्टर सतीश मुनि जी महाराज साहब और थाना 5 का मंगल प्रवेश हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने त्रिवेणी जैन तीर्थ मंदिर के श्वेतांबर दिगंबर स्थानक मंदिर के मंगल दर्शन करते हुए परम पूज्य आचार्य 108 से विद्यासागर महाराज जी छायाचित्र के समक्ष के अपनी विनय अंजलि अर्पित करते हुए, कहा कि जैन दर्शन और राष्ट्र ने एक अनमोल और अद्भुत कठिन त्याग तपस्या और सदैव मानव जाति और गौसेवा के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन त्याग धर्म का पालन करते हुए और जैन दर्शन के ऐसे महापुरुष को हम सभी नमोस्तु करते हैं, आचार्य विद्यासागर महाराज जी के के देवलोक गमन से हम सभी को और राष्ट्र को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।
राजेश मारुति, निर्मल कोचर,।प्रदीप जैन बाकलीवाल, बेगानी जी, गौतमचंद जी टाटिया, आनंद कोचर, संतोष बाफना, सुरेंद्र जैन, भारत जैन, अनिल जैन, डॉक्टर जिनेंद्र जैन, उत्तम जैन आदि ने मांगलिक वचन डॉक्टर सतीश मुनि जी से ग्रहण किया.. भक्तों ने महाराज साहब के का चरण वंदन करते हुए उनका आत्मीय अभिनंदन त्रिवेणी जैन तीर्थ में किया।
17 Aug 2026