बीकानेर - 25 मई 2026 सोमवार को हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती संथारा साधक मुक्तेश्वर मुनि जी महाराज साहेब का आज अभी दिनांक 25 मई 2026 सोमवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग तिविहार संथारा सहित देवलोक हो गया है।

जिनकी डोल यात्रा आज शाम 6:00 बजे लगभग सेठिया कोटडी से गोगागेट स्थित ओसवाल श्मशान भूमि* की ओर ले जाई जाएगी।
(जेठाना मे जन्मे ब्यावर मे दीक्षा)
म सा की दीक्षा ब्यावर मे पहली बार समता भवन मे 2021 का चातुमार्स के एक दिन पहले आसाड सुदि 5 सवंत 2078 को आचार्य श्री रामेश के मुखारविंद से हुई थी।दीक्षा देने के तुरंत बाद आचार्य भगवन चातुमार्स हेतु जवाहर भवन पधार गये थे,8/9/1954 को जेठाना मे जन्मे मुमुक्षु अजमेर जेठाना निवासी मोतीलाल जी सांखला सुपुत्र चुन्नीलाल उमराव कंवर सांखला की दीक्षा के बाद मुक्तेश्वर मुनि बने थे।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल, साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर