January 11, 2023


पंडरिया पुलिस को मिली बडी सफलता 52 पत्ती तास के माध्यम से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 10 जुआड़ी चढे पुलिस के हत्थे।

(पंडरिया) - कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लालउमेंद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल के द्वारा समस्त थाना / चौकी प्रभारियो को अपराध में अंकुश लगाने प्रभावी रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्व पर लगाम लगाने लगातार सूचना एकत्र कर रहे थे। जिस पर दिनांक 10-01-2023 को मुखबीर से सूचना मिली की वार्ड नं. 07 नयाबस्ती जोरातालाब के पीछे पंडरिया आमजगह में कुछ जुआडी 52 पत्ती तास से रूपये पैसो पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर तत्काल थानाप्रभारी के द्वारा पुलिस टीम रवाना कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

जिसमें (1) हरिश जैन पिता भीखमचंद जैन उम्र 50 वर्ष सा. वार्ड नं. 07 गाँधीचौक पंडरिया थाना पंडरिया (2). रमेश देवांगन पिता सेवकराम देवांगन उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं.05 किल्लापारा पंडरिया (3) दिनेश कुर्रे पिता रमेश कुरें उम्र 31 वर्ष साकिन रेहुटा खुर्द थाना पण्डरिया (A) मनीप्रसाद दिवाकर पिता सुकृत दास उम्र 60 वर्ष सा0 अमलीडीह थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली (5) विनोद पात्रे पिता शंकर पात्र उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं.08 नया बस्ती पंडरिया (6) हरिचरण कुर्रे पिता नंदुवा कुर्रे उम्र 55 वर्ष सा0 वार्ड नं. 07 नया बस्ती पंडरिया थाना पंडरिया (7) रमेश पात्रे पिता साधराम पात्रे उम्र 45 वर्ष सा0 गोपतपुर थाना मुंगेली जिला मुंगेली (8) संजय चंद्रवंशी पिता अयोध्या चंद्रवंशी उम्र 33 वर्ष साकिन चारभाठा थाना पाण्डातराई के व अन्य 2 आरोपी थाना पंडरिया का होना बताये, जो आरोपीगण के फड एवं पास से नगदी रकम 3,33,620/- रू एवं 52 पत्तीतास, दो नग लाल रंग की दरी एवं 10 नग मोबाईल फोन कीमती करीबन 10,000/- रू., 16 नग मोटरसायकल कीमती करीबन 4,00,000/-रू. कुल जुमला कीमती 7,43,620/-रूपये को जप्त किया गया। आरोपीगण के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी। पुलिस थाना पंडरिया द्वारा अवैध जुआ-सट्टा व शराब पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Advertisement

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch