BREAKING

सम्मेदशिखर की पवित्रता पर राज्यपाल रमेश बैस को जैन समाज ने ज्ञापन सौंपा।

Share:

रायपुर - श्री सीमंधर स्वामी जैनमंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट ने झारखंड के राज्यपाल श्री रमेशबैसजी को सम्मेद शिखरजी को जैनतीर्थ राज्य सरकार द्वारा घोषित करने राजभवन में ज्ञापन सौंपा, आज हमारे अपने झारखंड के राज्यपाल आदरणीय श्री रमेश बैसजी से रांची में राजभवन में सौजन्य भेंट कि व उन्हें सम्मेद शिखरजी को अहिंसा जैनतीर्थ घोषित करने श्री सीमंधर स्वामी जैनमंदिर दादाबाड़ी ट्रस्ट रायपुर के अध्यक्ष संतोष बेद ने रायपुर सकल जैन समाज की और से ज्ञापन दिया, उपरोक्त भेंट में टाटानगर जैन श्रीसंघ से सचिव कमल बेद व पदाधिकारी तिलोकचंद बेद, कमल गोलछाजी भी साथ में थे। ट्रस्ट द्वारा महामहिम राज्यपाल का फूलो के गुलदस्ते व शाल द्वारा अभिनंदन किया गया, संतोष बेद ने जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल कि और से श्री रमेश बैसजी द्वारा पूर्व में भी केंद्र सरकार को श्री सम्मेद शिखरजी को जैनतीर्थ घोषित करने दिए पत्र के लिए आभार प्रगट करते हुए कहा कि था। जैन समाज की आस्था का विषय है, लाखो तीर्थ यात्री इस तीर्थ में दर्शन पूजन वंदन करने जाते है, ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर के कहा कि इस पवित्र भूमि में जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों ने निर्वाण प्राप्त किया है, केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पर्यटन क्षेत्र की अधिसूचना निरस्त करने पत्र लिखा है, परंतु अभी तक राज्य सरकार ने अधिसूचना निरस्त करने कोई भी कार्यवाही नही की है। जिससे जैन समाज आहत है, अतः आपसे आग्रह है, की झारखंड सरकार से विधिसम्मत अधिसूचना जैन तीर्थ घोषित करने निकलवाए। माननीय राज्यपाल महोदय ने ज्ञापन का पूर्ण अध्ययन करके अत्यंत आत्मीयतापूर्वक बताया कि उनके प्रयास से तीर्थक्षेत्र में सीआरपीएफ कि टुकड़ी तैनात कर दी गई है, तथा अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है, माननीय मुख्यमंत्रीजी से भी चर्चा हो गई है, शीघ्र ही श्री सम्मेद शिखरजी को अहिंसक जैन तीर्थ घोषित करने अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Share:

Popular News