August 16, 2025


बिलासपुर में स्थित श्री गुजराती समाज भवन में 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

बिलासपुर - टिकरापारा स्थित श्री गुजराती समाज भवन में 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। गुजराती समाज के अध्यक्ष केतन सुतारिया ने बताया कि गुजराती समाज परंपरा के निर्वहन के साथ ही राष्ट्रवादी दृष्टिकोण भी रखता है एवं राष्ट्रीय हित के सभी सरोकार में शामिल होने के लिए कटिबंध है। उपाध्यक्ष डॉक्टर मेहता ने शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करने को देशभक्ति की ओर सार्थक कदम  बताया।

Advertisement

इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से सचिव बकुल पटेल, भरत जोशी, सतीश गोहिल, राजू ठक्कर, प्रवीण भाई दमानी, रतन भानुशाली, कुणाल ठक्कर, मित्तल ठक्कर, संजय पटेल, विनोद राठौर, दर्पण सोनछात्रा, राजू पोपट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहसचिव वितेद्र पाठक ने किया।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch