रायपुर - अंबिकापुर में भाजपा जनजाति अधिकार महासम्मेलन के दौरान कांग्रेसनेता धर्मजीतसिंह ने भाजपा में प्रवेश किया, इस दौरान बड़ी संख्या में अंचल के आदिवासियों ने भी पार्टी का दामन थामा, नगर के कलाकेन्द्र मैदान में आयोजित भाजपा जनजाति अधिकार महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, संगठन सहप्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए, आयोजन में बड़ी संख्या में अंचल के आदिवासी जुटे हैं।
