February 08, 2023


गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना, शहर में स्कूल प्रशासन पर रोष, पालकों ने की स्कुल की मान्यता रद्द करने की मांग।

कवर्धा - गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आज बड़ी घटना सामने आई है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कुल बस स्टाफ ने घटना की है, मामले की जांच जारी है, पुलिस छानबीन कर रही है, फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नही किया जा सका है। पुलिस अधीक्षक ने अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली थाने में सूचना दी, पुलिस प्रशासन में पीड़ित का मेडिकल चेकअप करवाया, जिसमे दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हुई है, धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शोशल मीडिया में इस घटना से लोगो मे जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है, पालकों ने भी बैठक करके, स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही करने व मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे है, वही स्कूल प्रशासन ने इस अप्रिय घटना व लोगो के आक्रोश को देखते हुवे आगामी आदेश तक स्कूल में अवकाश की घोषणा की है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch