रायपुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85 वां अधिवेशन के अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री पवन बंसल दिल्ली से सीधे रायपुर पहुंचे,हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी एवं राजस्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अगवानी किया। https://youtu.be/x_SbHucXyKQ https://youtu.be/7W6a6lQew7Q जहाँ से सभी लोग महाधिवेशन स्थल पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पंडाल प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा दर्जन भर विधायक व निगम मंडल अध्यक्षों तथा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ तक़रीबन दो घंटे तक एक एक चीज की तैयारियों का जायजा लेते रहे।
