March 05, 2023


अर्जुन ने पहनाया बिरन माला, सीएम बोले अरे सोने की माला, फोटो खींचो - भाजपाइयों पर लिये चुटकी।

बिलासपुर - अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के सम्मेलन मे भाग लेने बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भी भाजपाइयों पर चुटकी लेने से नहीं चुके। वाक्या बिलासपुर एस.ई. सी.एल.के हेलीपेड का है, जहाँ श्री बघेल के हेलीकाप्टर को उतरना था और बड़ी संख्या मे बिलासपुर, जांजगीर एवं मुंगेली जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री का अगुवानी करने खड़े थे। हेलीकाप्टर के लैंड करने के बाद मुख्यमंत्री का स्वागत सबसे पहले प्रसाशनीक अधिकारियों कम्मिश्नर, आई.जी., कलेक्टर, एस.पी. के बाद शहर के प्रथम नागरिक महापौर, शहर विधायक शैलेश पाण्डेय, अपेक्स बैंक चेयरमैन श्री चंद्राकर, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव के बाद जैसे ही प्रदेश महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने बिरन माला से स्वागत करने आगे बढ़े मुख्यमंत्री श्री बघेल् बोले अरे सोने की माला, फोटो खींचो देखो भाई अर्जुन मुझे सोनें की माला पहना रहे हैँ, फोटो खींचो उपस्थित सभी प्रसाशनिक अधिकारी, राजनेता एवं पत्रकार अपनी हंसी नहीं रोक पाये। दरअसल श्री बघेल ने ऐसा करके भाजपाइयों को निशाने पर लेकर फिर तंज कसा। विगत दिवस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 84 वीं महाधिवेशन मे शामिल होने आये देश भर के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का स्वागत श्री बघेल ने इसी बिरन माला से स्वागत किया था, जिसे भाजपा के नेताओं ने 50 ग्राम के सोने की माला कहकर प्रचारित किये थे, देश भर मे इस बीरन माला की खूब चर्चा रही और भाजपाइयों की बिना जाने समझे दिये बयान पर खूब फ़जीहत भी हुई थी। आज मुख्यमंत्री श्री बघेल उसी बीरन माला को लेकर फिर भाजपाइयों को निशाने पर लिये। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के वार्षिक सम्मेलन मे भाग लेने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, श्री चन्दन यादव सहित देश भर के तमाम दिग्गज नेताओं के आगमन के मद्देनज़र हेलीपेड पर भारी जमावाड़ा था, सभी ने इस वाकया का खूब मजा लिया। हेलीपेड पर विधायक द्वारिकाधीश यादव, रामकुमार यादव,  केशव चंद्रा, शैलेश पाण्डेय, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, बैजनाथ चंद्राकर, अटल श्रीवास्तव, जिला बैंक अध्यक्ष  प्रमोद नायक, जिला पंचायत बिलासपुर अध्य्क्ष अरुण सिंह, श्रीमती लेखनी चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय, मुंगेली जिलाध्यक्ष सागर बैस, बिलासपुर मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, नगर निगम सभापति नज़रुद्दीन, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, श्याम कश्यप, योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह सहित सैकड़ों की तादात मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch