March 04, 2022


ग्राम कोडवागोडॉन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ, 50 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।

विकासखण्ड पंडरिया के ग्राम कोदवागोड़ान में महिला एवं बाल विकास विभाग पंडरिया/कुकदुर द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कोरोना संक्रमण काल के लंबे समय बाद अंचल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आयोजित हुई। इसमें 50 जोड़े मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए। जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने सैकड़ों हाथ उठे, उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को विभाग की ओर से सामग्री व नकद प्रदान किया गया। परंपरानुसार गांव में आयोजित कन्या विवाह को लेकर स्वजन व लोगों में काफी उत्साह था। महिला एवं बाल विकास विभाग पंडरिया/कुकदुर के तत्वावधान में ग्राम - कोदवागोड़ान में 50 जोड़े वर-वधुओं का सामूहिक विवाह हुआ। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू विवाह परंपरानुसार विवाह के सभी रस्मे निभाई गई। 50 दूल्हों का स्वागत पश्चात बाजे-गाजे में नाचते-गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस विवाह को लेकर वर-वधू के स्वजन व ग्रामीणों में काफी उत्साह था। मंत्रोच्चार के साथ वर-वधू एक-दूजे के होने के बाद जनप्रतिनिधियो समेत सैकड़ों लोगों ने आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि शासन द्वारा यह योजना शादी में फिजूलखर्ची रोकने तथा दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लाई गई है। आज के दौर में शादी जैसे उत्सव काफी खर्चीला हो गया है, ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह आयोजन किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है। समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो विवाह का खर्च उठाने के लिए सक्षम नहीं हैं, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। वहीं विभाग की ओर से राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि से वर-वधू को विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपहार पाकर जोड़े व उनके स्वजन खुश हुए। इस अवसर पर पारस बंगानी जनपद सदस्य, नवीन जायसवाल पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती सीमा अगन अनंत पूर्व अध्यक्ष, मनीष शर्मा, ललित ध्रुव विधायक प्रतिनिधि, रमेश मेरावी, रमेश राठौर, सीताराम पटेल, पारस पड़वार, लव पटेल, उदित ठाकुर, पालेश्वर चंद्राकर, खोवाराम भास्कर, चंद्रभान टंडन, चरण सिंह श्याम, सरोज धुर्वे सरपंच कोदवागोड़ान, रामखेलावन मरकाम, तिवारी सर, राजेंद्र गेंदले, परमेश्वर ठाकुर, आशीष साहू, खान सर, राकेश कोशले, कमलेश कश्यप, कु. भारती पाल, श्रीमती सारिका भास्कर, श्रीमती कविता कश्यप, श्रीमती अनिता बाजारा, सोनिया मरावी, मुकेश चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, किशन गेंदले, रामलाल चंद्राकर, वैभव ठाकुर व आसपास के समस्त ग्रामीण व महिला एवं बाल विकास विभाग पंडरिया/कुकदूर के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch