March 06, 2023


सर्वजनहिताय सर्व जन्यसुखाय वाली बजट छत्तीसगढ़ शासन का – कन्हैया अग्रवाल

रायपुर - राज्य अक्षय ऊर्जा सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने भूपेश सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का आम बजट गांव गरीब किसान के हितों को ध्यान में रखकर पेश किया गया। इसमें आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवम सहायिका का वेतनमान में एवं युवा वर्ग के लिए बेरोजगारी भत्ता, कोटवारों का वेतन, रसोइया का वेतन वृद्धि एवं सबसे बड़ी उपलब्धि कवर्धा जिले को मेडिकल कॉलेज के रूप में अकबर भाई के नेतृत्व में मिला है। जो बहुत बड़ी उपलब्धि है, मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले की सुदूर वनांचल के नागरिकों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी ही युवा वर्गों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। कबीरधाम के लिए अमिट छाप है। इसके साथ ही जिले में जंगल सफारी का निर्माण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वनों के संरक्षण संवर्धन की दृष्टि से जंगल सफारी का निर्माण भी बहुत अच्छा है। जो काबिले तारीफ है। इस बजट में कवर्धा जिले की उपलब्धि भरा हुआ है। भोरमदेव मंदिर पर्यटन स्थल है, जहां पर हजारों लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। आदिवासी कलचर्र को ध्यान में रखकर म्युजियम की स्थापना किया जाएगा। आदिवासियों की कुछ प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है। म्यूजियम बनने से संरक्षित करने, जानने समझने में भी मदद आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। जिले के सबसे बड़े गांव इंदौरी को काफी समय से मांग चल रही थी, नगर पंचायत बनाने की उसकी घोषणा स्थापना के लिए किया गया है, इतना ही नही सबसे अंतिम छोर में रहने वाले अधिवासी परिवार को लाभ मिल सके इसे ध्यान मे रखकर वनांचल क्षेत्र के मुख्याल कुई कुकदूर को तहसील का दर्जा दिया गया है। इन सबके प्रयास के लिए प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर भाई को तथा किसान पुत्र प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल को जिलेवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया है। इस क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गौतम शर्मा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पंडरिया, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर, कृषि उपज मंडी समिति पंडरिया अध्यक्ष डोमन मरकाम आदि शामिल है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch