March 11, 2023


आदेश मुख्यमंत्री का, श्रेय ले रहे बसपा विधायक, सच्चाई बताने प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी भोथिया में करेंगे बड़ी सभा।

जांजगीर -शक्ति - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शक्ति जिले के ग्राम भोथिया में उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने का आदेश दिये हैँ, उसके बाद से ही बसपा विधायक श्री केशव चंद्रा इसका श्रेय लेने की जुगत मे लग गये है। श्री चंद्रा ने आनन फानन मे शनिवार दिनांक 12 मार्च को ग्राम भोथिया मे ग्रामवासियों की ओर से अपना प्रायोजित सम्मान भी करा लिये, मानों भोथिया को पूर्ण तहसील का दर्जा इन्ही के कहने से हुआ हो। इस सन्दर्भ मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं शक्ति जिले के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी ने बसपा विधायक के भोथिया को पूर्ण तहसील का श्रेय लेने की प्रवृति को अपने मुँह मिया मिट्ठू बनने का कवायद बताया है। श्री तिवारी नाखून कटाकर शहीद बनने के प्रयास सम्बन्धी विधायक की असलियत बताने 12 मार्च को शाम 4 बजे ग्राम भोथिया मे जैजेपुर विधानसभा स्तरीय कांग्रेसजनों की बैठक व एक बड़ी सभा का आयोजन किये हैँ। जिसमे भोथिया को पूर्ण तहसील का दर्जा सम्बन्धी कांग्रेसजनों के प्रयास के बारे मे बताया जायेगा तथा बसपा विधायक के श्रेय लेने के झूठे प्रयासों का भंडा फोड़ा जायेगा। श्री तिवारी ने बताया की 15 वर्ष के शासन काल मे डॉक्टर रमन सिंह ने भोथिया को पूर्ण तहसील का दर्जा सिर्फ इसलिए नहीं दिये, क्योकि ग्राम भोथिया मे उप तहसील की स्थापना छत्तीसगढ़ के प्रथम राजस्व मंत्री के अपने कार्यकाल मे श्री भूपेश बघेल ने किया था, और डॉ. रमन के इस मनसूबे को बसपा विधायक श्री चंद्रा ने भी साथ दिया क्योकि वर्ष 2013 से 2018 तक वे भी विधायक रहे और उन्होंने इस सम्बन्ध कुछ भी नहीं किया। श्री तिवारी ने बताया की अक्टूबर 2022 मे भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दरम्यान जब मुख्य्मंत्री भोजन के लिये ग्राम छपोरा के किसान शिव साहू के घर पहुंचे, तो मैने खुद जिले के संगठन प्रभारी होने के नाते मुख्यमंत्री को अवगत कराया, कि भोथिया को पूर्ण तहसील का दर्जा 15 वर्षीय अपने शासन काल मे डॉक्टर रमन सिंह ने इसलिये नहीं दिया, क्योकि उप तहसील आपने बनाया था, इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साथ मे भोजन कर रहे राजस्व मंत्री श्री जयसिंग अग्रवाल को कहा कि बजट सत्र मे इसे शामिल कराकर आदेश कराना है। इस दरम्यान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, छाया विधायक श्री अनिल चंद्रा, शक्ति कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, श्री बालेश्वर साहू, श्री चोलेश्वर चंद्राकर सहित अन्य प्रमुख नेतागण उपस्थित थे। श्री तिवारी ने कहा है कि सितम्बर 2022 मे नवगठित शक्ति जिले के शुभारम्भ अवसर पर जब बसपा विधायक श्री चंद्रा को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने भोथिया को पूर्ण तहसील के सन्दर्भ मे एक शब्द तक नहीं बोला और आज जब कांग्रजनों के मांग पर मुख़्यमंत्री श्री बघेल ने भोथिया को पूर्णतहसील का दर्जा दे दिये तो बसपा विधायक श्री चंद्रा प्रायोजित सम्मान कराकर झूठा श्रेय लेने का नौटंकी कर रहे हैँ। प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने बताया कि दिनांक 12 मार्च को शाम 4 बजे जैजेपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री नंद कुमार चंद्रा, श्री कुशल कश्यप, श्री रविंद्र शर्मा, श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले के साथ सभी कांग्रेस जनों कि उपस्थिति मे भिथिया ग्राम के गांधी चौक पर एक बड़ी सभा व बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर महंत एवं राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार व कृतग्यता प्रगट किया जायेगा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch