BREAKING

ITI मोहतरा परिसर में गाली गलौच करने एवं ईमेल के माध्यम से गाली गलौच अश्लील मेसेज सेंड करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

Share:

पंडरिया - घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज़ करायी थी, की दिनांक 13.03.23 को सुबह सुनील दिवाकर निवासी हरीयरपुर ITI परिसर में आकर अश्लील अश्लील गाली गलौच किया है, एवं पूर्व में ईमेल के माध्यम से गंदे गंदे अश्लील मेसज ITI मोहतरा के ईमेल में भेजा है, प्रार्थिया की रिपोट पर थाना पंडरिया में अपराध क्र. 71/23 धारा 294,509(ख )भादस पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। [video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230316-WA0132.mp4"][/video] महिला सम्बंधित अपराध होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डा. लाल उमेद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया पंकज कुमार पटेल एवं थाना प्रभारी पंडरिया को प्रकरण के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना पंडरिया से टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को ग्राम हरीयरपुर फ़ास्टरपुर भेजा गया, जहाँ आरोपी को उसके शिनाख्त से पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ पर जुर्म करना स्वीकार किया, आरोपी को आज दिनांक 13.03.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। उक्त कार्यवाही में Asi नरेन्द्र सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राजपूत, आकाश भोई, पुरुषोत्तम वर्मा का विशेष योगदान रहा

Share:

Popular News