March 05, 2022


उत्कृष्ट "विदयालय लडुवा से पदोन्नत शिक्षक "पवन पाठक "को दी गई विदाई व सम्मान।

"उत्कृष्ट "विदयालय लडुवा से पदोन्नत शिक्षक "पवन पाठक "को दी गई विदाई व सम्मान।

आज दिनांक 05 /03/2022 को लडुवा विद्यालय से पदोन्नति के बाद महली प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नति और पदभार ग्रहण के बाद आज लडुवा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के संयुक्त आयोजन में भव्य समारोह रखा गया, जिसमें किसान नेता और लडुवा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री सुभाषपूरी गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्षता श्री जनकरात्रे जी, सरपंच प्रतिनिधि लारँगपुर विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री चन्द्रवँशीजी उपसरपंच गजानंद पटेल व आशाराम चन्द्रवँशी सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक व पंच और शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजा किया गया, जिस में सभी बच्चो के द्वारा सरस्वती वंदना किया गया, फिर सभी अतिथियों का तिलक और बुके दे कर सम्मान किया गया, अतिथियों ने अपने उदबोधन में शिक्षकों की कार्यकुशलता और लगन की भूरी भूरी प्रंशसा किये और आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान किये, विद्यालय से दो शिक्षक पदोन्नत हो कर दूसरे स्कूल गए, श्री वीरेंद्र तिवारी प्रधानपाठक चारभाठा खुर्द और श्री पवन पाठक प्रधानपाठक महली तो श्री हसेमुद्दीन खान प्रधानपाठक बनकर लडुवा आये उनका भी स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम का संचालन श्री विकास शुक्ला प्रधान पाठक पूर्वमाध्यमिक शाला लडुवा के द्वारा किया गया, कार्यकम में श्रीमती उमा पाठक, श्री हीरालाल पटेल, श्रीमती रंजना देशमुख, श्रीमती निरूपा पटेल, दादुराम पटेल, संजय चन्द्रवँशी, बुधारी यादव सहित सभी विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे, स्वागत भाषण और प्रतिवेदन व आभार विदयालय के छात्राओं के द्वारा किया गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch