पंडरिया/बिलासपुर/जांजगीर-चांपा एवं शक्ति - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी ने प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों, एवं जिलेवासियों को तैलिक वंश की कुलदेवी, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त, हम सभी के अस्मिता की आवाज़ भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती की समस्त प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों, एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है इस अवसर पर उन्होंने भक्तिन दाई माता कर्मा से समस्त प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों, एवं विधानसभावासियों के लिए सुख समृद्धि औऱ खुशहाली के साथ सभी लोगों के लिए आरोग्य जीवन की कामना की है। प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर आपने कार्यालय से जारी संदेश के माध्यम से कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़ी ही उत्साह एवं उमंग-उल्लास औऱ श्रद्धा के साथ मनाया जाता है इस अवसर पर विशेषकर साहू समाज द्वारा एवं विशेष तौर पर अन्य समाजों के साथ शोभायात्रा औऱ कलशयात्रा निकली जाती है इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक आयोजन होते हैं श्री तिवारी ने आगे कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भुपेश बघेल (राज्य सरकार) ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद एवं कृपा बनाएं रखें। आराध्य देवी माता कर्मा ने अपनी भक्ति भाव से साक्षात भगवान कृष्ण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया, उनके जीवन से हमें श्रद्धा-भक्ति नारी सम्मान औऱ मानव मात्र के प्रति सेवा की शिक्षा मिलती है माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय कर्मा-जय भामा-जय राजिम