⏩ भेड मालिक का 02 नौकर एंव उसके दोस्त ही निकले भेड चोर ⏩ आरोपियो के कब्जे से 28 नग भेड 25 नग भेडी एंव एक मोटर सायकल जुमला किमती 5,30000 रू को ग्राम राम्हेपुर से बरामद कर किया गया जप्त। ⏩ आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्युडिसयल रिमांड पर भेजा गया जेल। लोहारा - दिनांक 19/03/23 को प्रार्थी कमा भाई रब्बारी पिता हधु भाई रब्बारी ग्राम नंदगांव थाना भचाऊ जिला कच्छभुज (गुजरात) हाल ग्राम ब्राम्हनटोला थाना स.लोहारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 16/03/23 की रात्रि 18/00 बजे खेत मे लगे प्लास्टिक जाली के अंदर अपने 200 नग भेड भेडी को रखे थे। जिसे दिनांक 17/03/23 के सुबह 06/00 बजे भेड, भेंडी को चराने के लिये प्रार्थी तथा उसका चरवाहा रामजी रब्बारी एंव बाबू रब्बारी निकाले जिसमे से 28 नग बडे भेड एंव 25 नग बडे भेडी कुल 53 नग नही थे कोई अज्ञात चोर प्रार्थी कमा रब्बारी के 53 नग भेड, भेडी किमती 4,80000 रूपये को चोरी कर ले गये है, कि सूचना पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 76/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया मामले की गम्भीरता को देखते हूये वरिष्ठ अधिकारियो श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिह के मार्गदर्शन मे एंव अति. पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर एंव अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त् कर थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा टीम गठित कर आरोपियो के मिलने के सम्भावित स्थानो मे अलग अलग टीम रवाना कर संदेहियो से पूछताछ किया गया। [video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230322-WA0193.mp4"][/video] जिसमे संदेही 1.जगतार उर्फ गोलू बेग पिता इस्लाम बेग उम्र 36 साल साकिन राम्हेपुर थाना स लोहारा 2. देवा सिह धुर्वे जैलू सिह उम्र 22 साल साकिन देवगांव थाना बिरसा जिला बालाघाट (म0प्र0) 3. बैसाखू राम बैगा पिता तिहारी बैगा उम्र 21 साल साकिन करमन्दा थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छ.ग. द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये, जिनके कब्जे से 28 नग बडे भेड एंव 25 नग बडे भेडी कुल 53 नग एंव एक मोटर सायकल कुल जुमला किमती 5,30000 रूपये को आरोपी जगतार बेग के घर ग्राम राम्हेपुर से बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कबीरधाम मे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।