March 24, 2023


विपक्ष की आवाज शांत करना चाहती है भाजपा - रेखचंद जैन

जगदलपुर - संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने की निंदा की है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में लागू अघोषित आपातकाल की संज्ञा देते इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कारवाई करार दिया है। जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है, कि श्री राहुल गांधी की सदस्यता खारिज कर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के समय जनता का जैसा प्रतिसाद श्री गांधी को मिला है, उससे भयभीत होकर यह कदम उठाया गया है। भाजपा व आरएसएस की विखंडनकारी नीतियों को जनता के सामने श्री गांधी लगातार उजागर करते रहे हैं। उन्हें कन्याकुमारी से कश्मीर तक जनता ने जिस प्रकार से सराहा, उससे भाजपा घबरा गई है। इस घबराहट का परिणाम श्री राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना है। अदाणी मामले से ध्यान भटकाने की चाल। श्री राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को श्री जैन ने अदाणी मामले से ध्यान भटकाने की भाजपाई चाल।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch