सहसपुर लोहारा - पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेंद सिह के मार्गदर्शन मे एंव अति. पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर के दिशा निर्देश मे थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध सट्टा, आबकारी एक्ट, एंव अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे दिनांक 30/03/2023 को आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु अलग अलग टीम तैयार कर मुखबीर सुचना पर घटना स्थल ईरीमकसा तिराहा के पास सार्वजनिक स्थान मे शराब पीने वाले पतिराम वर्मा पिता जरहा वर्मा उम्र 35 साल साकिन दरिगवा एंव आरोपी विनोद पिता श्रीपुनु राम साहु उम्र 34 साल साकिन छोटुपारा थाना स. लोहारा तथा बाजार चौक रणवीरपुर मे आरोपी राजेन्द्र निषाद पिता सुखनंदन उम्र 32 साल साकिन थान खम्हरिया थाना बेमेतरा को सार्वजनिक स्थान मे शराब पीते पाये जाने से विधिसंगत कार्यवाही कर आरोपीयो के विरूध्द थाना स. लोहारा मे अपराध क्रमांक 91/23,92/23,93/23 धारा 36(च)1 आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया, पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाती है। लोहारा पुलिस की अभियान जारी ।