रायपुर -पंडरिया - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री राहुल गांधी द्वारा उठाये गये मुद्दे से ध्यान भटकाने जिस तरह भाजपा व प्रधानमंत्री श्री मोदी तानाशाही तरीके से प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुये देश की जनता को गुमराह कर रहे हैँ, उसकी वास्तविकता से आम नागरिकों को अवगत कराने के लिये कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गयी, इसके तहत मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा, श्री टी.एस.सिंहदेव सरगुजा, श्री रविंद्र चौबे बिलासपुर, श्री प्रेम साय टेकाम मुंगेली, श्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, श्री जय सिंह अग्रवाल कोरबा, श्री अमरजीत भगत महासमुंद, श्री कवासी लखमा गरियाबंद, श्री उमेश पटेल जांजगीर, श्रीमती अनिला भेड़िया कांकेर, डॉक्टर शिव कुमार डहरिया बलौदाबाजार तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी गौरेल- पेंड्रा -मरवाही जिला मुख्यालय मे जिला कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी व विधायकों तथा वरिष्ठ कांग्रेस जनों को साथ लेकर पत्रकार वार्ता करेंगे। पत्रकार वार्ता मे सूरत न्यायालय के निर्णय के पूर्व घटित घटना उसके बाद भाजपा के द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार तथा सूरत न्यायालय के निर्णय के 24 घंटे के अंदर श्री राहुल गांघी को सांसद के रूप मे अबंटित बंगला को खाली करने दियें नोटिस सहित अन्य बातों का विस्तार कर खुलासा किया जायेगा।