बेमेतरा - ग्राम पंचायत बिरनपुर के सरपंच श्री जेठूराम साहू ने गांव में शांति-व्यवस्था के लिए लोगों से सहयोग का निवेदन और अपील की है। https://youtube.com/shorts/c-lLurZB_d8?feature=share उन्होंने कहा है कि गांव में दो बच्चों के झगड़े के बाद उपजे हालात में दोनो पक्षों के बीच आपस में बैठकर शांति और सुलह की कोशिशें की जा रही हैं, ऐसे में बाहरी लोगों को उनके गांवों में अशांति और भगदड़ नहीं करनी चाहिए। बाहर के लोग गांव के मामले में दखल न दें।