April 15, 2023


नवदृष्टि फाउंडेशन के आधारस्तंभ नेत्र सहायक अधिकारी श्री अरुण सिंह मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सम्मानित हुए।

रायपुर - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा रायपुर में आयोजित प्रदेशस्तरीय सम्मलेन में दुर्ग जिला चिकित्सालय के नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह को नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष स्वास्थ मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के हाथों सम्मानित किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह के सम्मानित होने पर नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया ने कहा अरुण सिंह का सम्मान पुरे जिले व हमारी संस्था के हर सदस्य का सम्मान है, अरुण सिंह कर्मठ, निष्ठावान कर्मी हैं व सम्मान के स्वाभाविक हक़दार हैं, हमारी संस्था के लिए श्री सिंह मध्यरात्रि हो या कोई उत्सव या अवकाश का दिन हर समय अपने कार्य हेतु उपलब्ध रहे व जिले में बड़े स्तर पर नेत्रदान में श्री सिंह का उल्लेखनीय योगदान हैं। राज आढ़तिया ने जानकारी दी कि अरुण सिंह ने अब तक तीन सौ से अधिक कॉर्निया कलेक्ट किये है, नेत्रदान व् अपने कार्य हेतु श्री सिंह में जूनून है हमें गर्व है कि ऐसा कर्मी हमारे जिले में पदस्थ है, एवं हमारी संस्था को इनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। अरुण सिंह ने कहा सम्मान पा कर अभिभूत हूँ, एवं भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाउंगा और अपना कर्म जारी रखूँगा। उन्होंने नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों कि तारीफ़ करते हुए कहा संस्था के सदस्यों ने नेत्रदान के प्रति जो जागरूकता अभियान चलाया उस का परिणाम है कि आज दुर्ग जिले में लगातार नेत्रदान हो रहे हैं, एवं लोग नेत्रदान हेतु जागरूक हो रहे हैं। सम्मेलन में डॉ प्रसन्ना, डॉ सुभाष मिश्रा, भीम सिंह, दुर्ग जिला चिकित्सालय के सीएम्एचओ डॉ जे पी मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ वाय के शर्मा, नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक सम्मेलन में उपस्थित रहे व् अरुण सिंह के सम्मनित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 29 जिलों से स्वास्थ्य कर्मी सभी जिलों के सीएम्एचओ व सिविल सर्जन उपस्थित रहे एवं सम्मान हेतु प्रत्येक जिले से एक कर्मी का चयन किया गया। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, मोहित अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, चेतन जैन, दयाराम भाई टांक ने अरुण सिंह के सम्मानित होने पर ख़ुशी जाहिर कि व् शुभकामनाएं दी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch