रायपुर/कबीरधाम - कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुवे प्रशासन अलर्ट हो गया है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे 18 अप्रैल को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाईयों व बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। वही कबीरधाम प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल में 12 बजे कोविड रोकथाम के संबध में मॉकड्रिल किया जाएगा।