April 19, 2023


619 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज पहचान हुई और 326 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में आज 6606 सैम्पलों की जांच हुई है। 619 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, 19 अप्रैल 2023 की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.37 प्रतिशत है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। प्रदेश में 27 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए, शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है, प्रदेश में आज 19 अप्रैल को 27 जिला में 619 मरीज पाए गए हैं। प्रदेश में आज 19 अप्रैल को 27 जिला में 619 मरीज पाए गए हैं। जहां रायपुर में सबसे अधिक 83 मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजनांदगांव में 51, सरगुजा में 50, दुर्ग में 39, रायगढ़ में 37, बिलासपुर में 35, बलौदाबाजार में 34, धमतरी में 31, कांकेर में 27, बेमेतरा में 26, कवर्धा में 26, कोंडागांव में 23, कोरबा और कोरिया में 21-21 मरीज मिले हैं. वहीं बाकी जिलों में 20 से कम मरीज है।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch