पंडरिया - घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बडी मां बदनबाई चंद्रसेन को इसका बडा लडका श्रवण चंद्रसेन डंडा से प्राण घातक हमलाकर दिया था, जिसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल पंडरिया लाया गया था, जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिस पर थाना पंडरिया में आरोपी के विरूद्ध दिनांक 09-05-2023 को मर्ग क्रमांक 09/23 धारा 174 जाफौ./अप0क्र0 128/23 धारा 302 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। https://youtu.be/Y9kCRXX3rgc प्रकरण के आरोपी श्रवण को चंद घेटो के अंदर हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ पर बताया कि इसकी मां बदनबाई चंद्रसेन आय दिन घर में छोटी छोटी बातो को लेकर चिडचिडाती थी। जिस कारण गुस्से में आकर डंडा से मारना बताया। जांच में पता चला की आरोपी नशे का आदि है, जिसके कारण इसके पत्नी व बच्चे पूर्व में ही इसे छोड कर चले गये है। जिस वजह से परेशान रहता था और आय दिन अपनी मां से लडाई झगडा करता था।