विवरण।- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.05.2023 जरिए मुखबिर सूचना मिला की गोपिबंदपारा का गोविन्द यादव अवैध रूप शराब बिक्री कर रहा है, सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर मुखबिर के बताए अनुसार पाढ़ी तिराहा के पास एक व्यक्ति को शराब बिक्री करते पकड़ा गया जो पूछताछ पर अपना नाम 1.गोविन्द यादव पिता धरम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी गोपीबंद पारा पंडरिया बताया. जिसकी तलासी लेने पर दो सफ़ेद रंग के झोला में रखा 35 पव्वा(6.300 बल्क लीटर)देसी प्लेन शराब बरामद हुआ, जिसे मौक़े पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का पाए जाने से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्र. 141/23 पंजीबद्ध कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. चंद्रभूषण सिंह, आर.शैलेन्द्र राजपूत, राजू चंद्रवंशी, द्वारिका का विशेष योगदान रहा।