May 23, 2023


पांडातराई पुलिस ने की सटटा अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही।

1. अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपीयों एवं सट्टा पट्टी लिखने वाले सटोरियों को पाण्डातराई पुलिस ने धर दबोचा, 2. आरोपीयों के कब्जे से 67 नगफ् देशी प्लेन शराब एवं सट्टा पट्टी नगदी रकम 5000 रू एवं 4 नग मोबाईल जप्त, 3. करना आबकारी एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, 4. चारो आरोपीयों को करना न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश करना जेल दाखिल। पंडरिया - थाना पाण्डातराई पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ. लाल उमेद सिंह (आ.पु.से.) के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे, जिस पर श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे (रा.पु.से.) व श्रीमान् अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) पण्डरिया के मार्गदर्शन पर घर पकड़ कार्यवाही हेतु निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एन. सांडिल्य के नेतृत्व में दिनांक 22.05.2023 को अवैध शराब बिक्री, सट्टा पट्टी लिखने की मुखबीर से सूचना मिलने पर लोहझरी में रेड कार्यवाही कर 1. आरोपीया श्रीमती रोशनी बाई पति यशवंत चौहान उम्र 25 साल साकिन लोहझरी थाना पाण्डातराई के कब्जा से एक लोहे की संदूक में 52 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180m शराब भरा हुआ कुल 9.360 बल्क लीटर किमती 4160 रु. शराब बिक्री रकम 100 रू जुमला, किमती 4260 रूपये जप्ती कर अपराध क्रमांक 101/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर ज्यू रिमाण्ड में पेश किया गया, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया। 2. आरोपी राजकुमार मरकाम पिता श्री गिरानी मरकाम उम्र 29 साल ग्राम बोदा थाना तरंगांव जंगल जिला कबीरधाम (छ.ग) के कब्जा से 15 पाँवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 2.700 बल्क लीटर किमती 1200 रुपये जप्ती कर अपराध क्रमांक 100/2023 धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट कायम किया गया। 3. आरोपी प्रभात जायसवाल पिता स्व कन्हैया जायसवाल उम्र 36 साल साकिन पाण्यतराई वार्ड नम्बर 13 थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग. के कब्जा से 7 नग कोरा पन्ना में अंको के सामने 23130 रुपये लिखा सहा पट्टी, नगदी रकम 3500 रुपये, एक डाट पैन, एक नग चाईना माडल का कीपेड मोबाईल जिसमें Cellecor लिखा हुआ, एक नग विवो कंपनी का एण्डराईड मोबाईल फोन जप्ती कर अपराध क्रमांक 102/2023 धारा 8(क) छ.ग. जुआ प्रतिरोध अधि. 2022 कायम कर ज्यू रिमाण्ड में पेश किया गया माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया। 4. आरोपी नेमचंद सोनवानी पिता गोपी राम सोनवानी उम्र 37 साल साकिन कुम्ही थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग. के कब्जा से एक नग सहा पट्टी, एक नग डाट पेन दो नग ओप्पो कंपनी का एण्डराईड मोबाईल फोन किमती 12000रु नगदी रकम 690 रुपये जप्ती कर अपराध क्रमांक 102/2023 धारा 6 (क) छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधि. 2022 कायम कर ज्यू रिमाण्ड में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।   5. आरोपी कैलास चंद्रवंशी पिता अयोध्या प्रसाद चंद्रवंशी उम्र 35 साल साकिन कुम्ही थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग. के कब्जा से एक नग सट्टा पट्टी एक नग बाट पेन, एक नग विवो कंपनी का एण्डराईड मोबाईल फोन किमती 6000 रु नगदी रकम 810 रूपये जप्ती कर अपराध क्रमांक 103/2023 धारा 6(क) छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधि. 2022 कायम कर ज्यू रिमाण्ड में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया। 6. आरोपी भुपेन्द्र पिता हीरालाल डाहिरे उम्र 19 साल साकिन वार्ड नम्बर 15 पाण्डातराई थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग. एवं आरोपी 7 मनी राम श्रीवास पिता जेठू राम श्रीवास उम्र 35 साल साकिन वार्ड नम्बर 04 पाण्डातराई थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग. को अवैध धन लाभ अर्जित करने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पाये जाने से धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। थाना क्षेत्रातंर्गत लगातार भ्रमण कर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। उक्ल कार्यवाही में निरीक्षक जे एस सांडिल्य, सहा उप निरीक्षक चिन्ताराम देशमुख, प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्रवंशी, श्रवण चंद्रवंशी, आरक्षक- शिवाकांत शर्मा, मारतंग चंद्रवंशी, नेतु राम धुर्वे, छबी वर्मा, जावेद का विशेष योगदान रहा।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch