गिरफ्तार आरोपी 1.आशा अग्रवाल पति दुस्यंत अग्रवाल उम्र 42 वर्ष पता वार्ड न.05 चीखली राजनांदगाव 2.पवन कुम्भकार पिता जयराम कुम्भकार उम्र 42 वर्ष पता बैरागपारा पंडरिया 3. राजकुमार बघेल पिता मांगनदास उम्र 34 वर्ष पता पुतकी खुर्द पंडरिया 4. रेशम बघेल पिता परसराम बघेल उम्र 28 वर्ष पता तिलईभाट कुंडा विवरण - प्रार्थी ऋषभ जैन और अन्य साथी थाना पंडरिया में लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज़ कराये की पवन कुम्भकार, राजकुमार बघेल, रेशम बघेल, आमिर खान से इसकी जान पहचान है, जो इसको बातएं की राजनांदगाव चीखली में एक महिला और बाबा है, जो 01लाख रूपये का 10 गुना रुपया कछुआ से झरन कराते है, तुमको भी पैसा कमाना है तो बताओ तब प्रार्थी यह बात अपने अन्य साथियो आनंद मानिकपुरी, केसव पटेल, प्रमोद मेहरा को बताया और सभी लोग 6.50 लाख रूपये इकट्ठाकर पवन कुम्भकार एवं उसके साथियो को पवन के घर में पैसा दिये, तब पवन कुम्भकार अपने साथियो के साथ प्रार्थी एवं अन्य लोगों को किराये की गाड़ी में लेकर चीखली गए, जहाँ एक घर ले कर गए जहाँ एक महिला आशा अग्रवाल मिली हमारे द्वारा दिये हुए पैसों को पवन कुम्भकार आशा अग्रवाल को दिये जो सभी को दूसरे कमरे में लेकर गयी जहाँ बाबा बैठा हुआ था, जो कछुआ से पैसे झरन करने की बात हो जायेगा बताया और "एक डेमो दिखाकर चमत्कारी कछुआ से कुछ रुपयों की बारिश कराया", और डेमो के बाद सभी लोगों को बाहर दूसरे कमरे में बैठ कर इंतज़ार करने बोला. तभी कुछ है देर में बाबा अपने कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकला जिसके नाक और सिर से खून निकल रहा तब आशा अग्रवाल बताई की चमत्कारी कछुआ का सैतान बाबा पर हमला कर दिया है, और बाबा को वहा से अस्पताल ले जाने की बहानेकर वहा से चली गयी..और अमीर खान अपने साथियो के साथ बाद में पैसा मिल जायेगा, बोलकर इन लोगों को वापस पंडरिया ले आये, प्रार्थी द्वारा पैसा लेने जाने की बात अनावेदको को बार बार बोला गया फिर भी पैसा लेने नहीं गए तब प्रार्थी अपने साथियो के साथ चीखली गया जहाँ आशा और बाबा नहीं मिले इसी बीच इन लोगों को जानकारी मिली की अनावेदक लोग और भी लोगों के साथ कछुआ से पैसा झरण कराने के नाम पर चीखली ले जाकर धोखाधड़ी किये है कुल 9.50 लाख रुपये का ठगी किये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में 174/23 धारा 420,34 भा. द. स पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। https://youtu.be/uc-qU8CNMVo लाखों रूपये की ठगी को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल एवं थाना प्रभारी पंडरिया को निर्देशित किया गया जिस पर थाना पंडरिया से तत्काल विशेष टीम का गठन कर आरोपियों के पाससाज़ी हेतु एक टीम पंडरिया एवं दूसरी टीम राजनांदगाव रवाना किया गया.पंडरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के 01 महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो पूछताछ पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करना स्वीकार किए आरोपियों को आज दिनांक 16.06.2023 को गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि. नरेंद्र सिंह, पंचराम वर्मा, प्र.आर. मनोज, बद्री आर. शैलेंद्र,द्वारिका, ईश्वर, पुरुषोत्तम म. आर. शकुंतला एवं साइबर सेल से चंद्रभूषण तिवारी का विशेष योगदान रहा।