BREAKING

पंडरिया पुलिस ने मोबाइल एवं सट्टा पट्टी से सट्टा लिखते एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

Share:

पंडरिया - मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनांक 11.07.23 को सूचना मिला की ग्राम पाढ़ी में खेमलाल पटेल अपने किराना दुकान में रूपये पैसों का दाव लगाकर अंक- गणित के अंको से एवं मोबाइल के द्वारा सट्टापट्टी लिखकर सट्टा खेला रहा है, सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया, जो मौक़े से 1.खेम लाल पटेल पिता खेदूलाल पटेल उम्र 50 वर्ष पता पाढ़ी पंडरिया को पकड़ा गया, जो मोबाइल एवं सट्टा पट्टी से सट्ठा लिखते मिला, जिसके कब्जे से नगदी रकम 2000 रु.एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल (कीमती 5000रु.), सट्टा पट्टी जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 का पाए जाने से आरोपी को मौक़े पर गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 203/23 धारा 06 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि उमा उपाध्याय, आर.द्वारिका, प्रभाकर सूर्यकांत ,पुरषोत्तम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Popular News