कवर्धा - शहर में विगत 06-07 दिन पूर्व बस स्टैंड कवर्धा के पास यूनियन बैंक के सामने से एक हीरो डिलक्स मोटरसायकल क्रमांक CG09-JB-5985 चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना कवर्धा में प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक 467/23 धारा 379 भादवि कायम किया गया। कवर्धा शहर में लगातार मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट थाना में प्राप्त हो रही हैं। जिसके मद्देनजर उक्त चोरी की घटना में अंकुश लगाये जाने के लिए डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री हरीश राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के द्वारा श्री के. के. वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कवर्धा अनुविभाग को थाना कवर्धा एवं सायबर सेल से टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किये जाने निर्देशित किया गया। उक्त टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश एवं मार्गनिर्देशन के आधार पर मोटरसायकल चोरी की घटनाओं के घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीव्ही कैमरा की फुटेज का विश्लेषण जारी कर प्राप्त फुटेज के हुलिया के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए अपने आसूचना तंत्रों को सक्रिय करते हुए जानकारी प्राप्त किया गया। सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति ग्राम कोसमंदा पुलिस चौकी दशरंगपुर जिला कबीरधाम निवासी योगेश उर्फ सोनू गोस्वामी के होने की अंदेशा होने पर टीम द्वारा संदेही व्यक्ति की पतासाजी किया गया। जो संदेही व्यक्ति 06-07 दिनों से अपने घर में नहीं होना पाये जाने पर उक्त व्यक्ति की पतासाजी के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया, कि मुखबीर द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि संदेही व्यक्ति योगेश गोस्वामी एक चोरी की मोटरसायकल को बिक्री करने के लिए कवर्धा शहर में घुम रहा है, कि उक्त सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तथा उसके तलाशी लिये जाने पर मोटर सायकल की 03-04 चाबियां बरामद होने पर उक्त चाबी के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त चाबियों के उपयोग से मोटर सायकल के लॉक खोलकर मोटर सायकल चोरी में उपयोग किया जाना स्वीकार कर अब तक कवर्धा शहर से 02 मोटर सायकल, राजनांदगांव से 02 मोटर सायकल, बेमेतरा से 02 मोटर सायकल, गंडई से 01 मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया गया तथा उक्त मोटर सायकल को अपना बताकर अलग-अलग व्यक्तियों के पास बिक्री एवं गिरवी रखना बताया। जिसके आधार पर आरोपी योगेश गोस्वामी उर्फ सोनू पिता श्रवण गोस्वामी उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम कोसमंदा चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम की विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर आरोपी के निशानदेही पर चोरी कर बिक्री किये गये मोटर सायकल को बरामद किया गया। https://youtu.be/w7zByj4V_bc आरोपी योगेश उर्फ सोनू गोस्वामी कक्षा 12 वीं एवं डी.सी.ए. तक की पढ़ाई किया है, तथा रायपुर शहर में जोमेटो फुड डिलवरी में डिलवरी बॉय का काम करता था। जो लॉक डाउन के बाद से काम बंद होने के कारण घर में खाली रहने के दौरान जुआ खेलने का आदी हो गया था। जो जुआ में काफी रकम गंवाने के कारण मोटर सायकल को चोरी करने की शुरूआत कर दिया। सबसे पहले इसने करीबन 1½ वर्ष पूर्व अर्जुनी राजनांदगांव से पहली मोटर सायकल चोरी किया गया, उसके बाद से अलग-अलग जिलो से मोटर सायकल चोरी करना बताया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-निर्देशन में निरीक्षक एम.बी. पटेल थाना प्रभारी कवर्धा, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी प्रभारी सायबर सेल एवं प्रधान आरक्षक शमसेर अली, सुनील माहिरे, आरक्षक अमित गौतम, आकाश राजपूत, अजय वैष्णव, मनीष कुमार, गोपाल राजपूत द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।