August 07, 2023


थाना बोडला पुलिस द्वारा ग्राम भोंदा के टेलर दुकान का ताला तोडकर कपडा चोरी के मामले मे एवं शासकीय उचित मुल्य की दुकान मे ताला तोडकर चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया।

कबीरधाम - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डां.अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान हरीश राठौर, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उइके के निर्देशन मे चोरी, लुट जैसे अपराध पर अंकूश लगाने थाना बोडला के अपराध क्रमांक 178/23 धारा 457,380,511 भादवि के संदेही कृष्णा गंधर्व पिता बाबूलाल गंवर्ध उम्र 40 साल सा. बैगाटोला बोडला से बारिकी से पुछताछ करने पर जुर्म कबुल करते हुऐ बताया दिनांक 05.08.23 के मध्य रात्रि को प्रार्थी भुनेश्वर पटेल ग्राम भोंदा के टेलर दुकान का ताला तोड कर एक नग हरा रंग का शर्ट एवं एक नग नीला रंग का जींस पैट एवं शासकीय उचित मुल्य की दुकान ताला तोड कर चोरी करने की प्रयास करने वालो आरोपी कृष्णा गंधर्व पिता बाबूलाल गंवर्ध उम्र 40 साल सा0 बैगाटोला बोडला को तत्काल गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त् कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, सउनि गोविंद चंद्रवंशी, प्र0आर0 425 मनीराम खुसरे आर0 नन्हेसिंह नेताम, आरक्षक संतोष धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch