रायपुर - कल जशपुर विधानसभा के चिर परिचित भाजपा के कद्दावर नेता गणेश आनंद भगत ने सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव से मिलकर अपनी दावेदारी पेश की। गणेश आनंद भगत का नाम सामने आने से अब भाजपा में एक रोमांचक मोड़ आ गया है। पार्टी देखो किस पर विश्वास करती है क्योंकि गणेश आनंद भगत का जशपुर विधानसभा में काफी दबदबा है और यह एक समाजसेवी भी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण गरीब मजदूरों के हक के लिए और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में सेवा कार्य करते हुए विगत 15 वर्षों से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। जशपुर विधानसभा में यह एक चर्चित चेहरा है, और राजनीति में भी यह कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं तथा गणेश आनंद भगत ऐसा व्यक्ति जो है जिनका सभी समुदायों के साथ भाईचारा है। यही कारण है कि अब उनका पलड़ा भारी दिखता हुआ दिख रहा है।