August 29, 2023


थाना कुकदुर-पण्डरिया की संयुक्त पुलिस टीम ने की जुआ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

  1. कबीरधाम - श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक महोदय रेंज राजनांदगांव राहूल भगत (भा.पु.से.), श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब पर कड़ी नजर रखी जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था, जिस पर मुनमुना जंगल में चल रहे जुआ के संबंध में आसूचना संकलन किया जा रहा था, पूर्व में भी पुलिस टीम को सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ था, जुआडियों की रेकी टीम द्वारा जुआडियों को सूचना देने पर मौके से भाग जाते थे, कि पुनः दिनांक 28. 08.2023 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिला कि मुनमुना जंगल प्लाट में कुछ जुआडियान 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे कि सूचना पर थाना कुकदुर एवं पण्डरिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अमृता पैकरा के नेतृत्व में दिनांक 28.08.2023 को मुखवीर के सूचना के अनुसार मुनमुना जंगल में चल रहे जुआ पर रेड कार्यवाही की गई।
  1. जुआ रेड दौरान मौके पर जुआ खेलते 01. राकेश अहिरवार पिता शिवा अहिरवार उम्र 26 साल साकिन श्यामनगर लिंगवाडीह वार्ड नं. 52 बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर, छ.ग. 02. राजकुमार पिता अदालत पाटले उम्र 40 साल साकिन रामनगर वार्ड नं. 03 जैतखाम के पास अखरार थाना चिल्फी जिला मुंगेली, छ.ग.03. देवप्रसाद कोशिक पिता बहोरनलाल कौशिक उम्र 49 साल साकिन वार्ड नं. 10 देवलपारा गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर छ. ग.04. दिनेश केंवट पिता स्व. चंदराम केवट उम्र 36 साल साकिन वार्ड नं. 52 श्याम नगर लिंगियाडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर, छ.ग.05. विजय कुमार अहिरवार पिता हरिराम अहिरवार उम्र 45 साल साकिन श्यामनगर लिंगियाडीह अपोलो रोड वार्ड नं. 52 बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर, छ. ग. 06. इन्द्रभूषण पिता स्व. लोकनाथ मित्रा उम्र 43 साल साकिन ग्राम रहेंगी वार्ड नं. 08 महामाया मंदिर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, छ.ग. 07. अखिलेश तिवारी पिता सुरेन्द्र तिवारी उम्र 42 साल साकिन करबला रोड वार्ड नं. 34 करबला चौक के पास थाना कोतवाली जिला बिलासपुर, छ.ग. 08. टंकेश कुमार साहू पिता सोनूराम साहू उम्र 45 साल साकिन मगरौड़ी वार्ड नं. 07 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, छ.ग. पकडे गये जिनके पास से 01. 52 पत्ती तास, नगदी रकम 3,17,000 (तीन लाख सत्रह हजार रूपये मात्र ) 02 07 नग एनड्राईड मोबाईल, 02 नग की पैड मोबाईल किमती 22,000 रूपये 03. 30 नग मोटर सायकल किमती 9,10,000 रूपये 04, 02 नग चार पहिया कार किमती 3,50,000 रूपये 05 01 नग नीले रंग का बड़ा तिरपाल जुमला किमती 15,99,000 (पन्द्रह लाख, निन्यानबे हजार रूपये) मिलने पर मौके पर विधिवत् सम्पूर्ण कार्यवाही की गई तथा उपरोक्त जुआड़ियान के खिलाफ पृथक से पारा 151 जाफी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। उरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अमृता पैकरा, सउनि प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्र. आर. 399 संजू झारिया, प्र. आर. 337 राजेश्वर कोसरिया, प्र.आर. 200 शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्र. आर. 262 मनोज तिवारी, आर. 239 ईश्वर चन्द्रवंशी, आर. 86 तारेश्वर देवदास, आर. 566 रम्हौ राम धुर्वे, आर. 811 विजय शर्मा, आर. 503 संदीप पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch