BREAKING

अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

Share:

पंडरिया - घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.09.2023 जरिए मुखबिर सूचना मिला की भरेवापारा का जेठूराम लहरे अपने मोटर साईकल से अवैध रूप शराब परिवहन करते भरेवापारा की तरफ आ रहा है, सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल नरसिंहपुर भरेवापारा तिराहा के पास नाकाबंदी किया गया जहाँ मो.सा.क्र.CG 09 J 3784 में एक संदिग्ध व्यक्ति आते दिखा जो पुलिस नाकाबंदी देख कर भागने लगा। जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया जो पूछताछ पर अपना नाम 1.जेठूराम लहरे पिता दुलारी राम लहरे उम्र 52 वर्ष निवासी भरेवापारा पंडरिया बताया. जिसकी गाड़ी की तालासी लेने पर दो जरकिन में रखा 15 बल्क लीटर देसी महुवा शराब बरामद हुआ। जिसे मौक़े पर जप्त किया गया आरोपी से शराब रखने/परिवहन करने के सम्बन्ध में नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का पाए जाने से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्र. 259/23 पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही प्र. आर. हुलार साहू, आर. सुनील द्वारिका, हुकूमचंद का विशेष योगदान रहा।

Share:

Popular News