September 13, 2023


बोडला पुलिस ने 03 अंतराज्यीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

कबीरधाम - जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री पंकज कुमार के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं शराब परिवहन में अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम में दिनांक 12.09.23 के बोड़ला पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि तीन व्यक्ति भोरमदेव तिराहा एन.एच.-30 मेन रोड मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जबलपुर की ओर जाने वाली वाहन का इंतिजार करते खडे है। कि सुचना पर तत्काल विधिवत कार्यवाही करते हुऐ भोरमदेव तिराह मेन रोड मे घेराबंदी कर तीन व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. सचिन राजपुत पिता बिरेन्द्र सिंह राजपुत उम्र 30 साल सा0 सोनबानी थाना मंझोली जिला जबलपुर (म.प्र.) 2. प्रदीप सिंह राजपुत पिता कुंवरसिंह राजपुत उम्र 42 साल सा0 छीतापाल थाना मंझोली जिल जबलपुर (म.प्र.) 3. राजेन्द्र उर्फ राजा सिंह राजपुत पिता बहादुर सिंह राजपुत उम्र- 36 साल सा0 कोनी खूर्द थाना मंझोली जिला जबलपुर (म.प्र.) जिसके संयुक्त् कब्जे से मादक पदार्थ वजनी 5.260 किलो ग्राम किमती 52600/रू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थानाप्रभारी बोड़ला निरीक्षक श्री व्यासनारायण चुरेन्द्र, सउनि गोंविद चन्द्रवंशी, प्रधान आर.क्र.160, आर.क्रमांक 588, 650, 822, 303, 422, 758, 142, 671, 549 महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch