September 15, 2023


अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 25 बल्क लीटर देसी शराब एवं मोटर साईकल जप्त।

पंडरिया - घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.09.2023 जरिए मुखबिर सूचना मिला की सैगोना का कार्तिक राम धुर्वे मोटर साईकल क्र. CG 09 JN 5379 से अवैध रूप शराब परिवहन करते सैगोना से पंडरिया की तरफ आ रहा है, सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल पाढ़ी तिराहा के पास नाकाबंदी किया गया। जहाँ मो.सा.क्र.CG 09 JN 5379 में एक संदिग्ध व्यक्ति आते दिखा, जो पुलिस की नाकाबंदी को देख कर भागने लगा, जिसे पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ा गया, जो पूछताछ पर अपना नाम कार्तिकराम धुर्वे पिता भारत धुर्वे उम्र 30 वर्ष पता ग्राम सैगोना बताया. जिसकी गाड़ी की तलासी लेने पर झोला एवं बैग में 05 जरकिन में रखा 25 बल्क लीटर देसी महुवा शराब बरामद हुआ, जिसे मौक़े पर जप्त किया गया। आरोपी से शराब रखने/परिवहन करने के सम्बन्ध में नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का पाए जाने से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्र. 273/23 पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, आर. द्वारिका, ईश्वर, प्रभाकर, ओम प्रकाश, शैलेन्द्र, पुरुषोत्तम का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch