March 16, 2022


होली पर्व की महेश ने कार्यकर्ताओं को दिया बधाई।

पंडरिया - छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी ने पंडरिया विधानसभाf के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ,बूथ अध्यक्ष ,सेक्टर प्रभारी एवं जोन प्रभारियों से मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें गुलाल भेंट किया । पंडरिया विधानसभा के समस्त सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी एवं जोन प्रभारियों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को होली के पूर्व भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य एवं डिजिटल सदस्यता अभियान की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से महेश चंद्रवंशी लगातार दौरा कर रहे हैं इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य इंदौरी पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया। इस दरमियान महेश चन्द्रवंशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात कर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ रंग गुलाल भेट किया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch